Write & Share – Nagori Bazaar

Write an Article

Share knowledge, tutorials, or personal stories

Post News

Share updates, announcements, or events

Community Posts

Full articles and news – no preview
📘 Article

जावेद नईमी

*अल्लामा मोहम्मद इक़बालؒ*
सिद्क़-ए-ख़लील भी है इश्क़, सब्र-ए-हुसैन भी है इश्क़!...
म'अरका-ए-वजूद में बद्र ओ हुनैन भी है इश्क़!

✍🏻 जावेद नईमी
अल्लामा इक़बालؒ इस शयर में इश्क़ की हमागीर और हमाजिहत हक़ीक़त को बयान करते हैं। उनके नज़दीक इश्क़ महज़ एक जज़्बाती कैफ़ियत या क़ल्बी वाबस्तगी का नाम नहीं बल्कि वह क़ुव्वत है जो इंसान को अल्लाह की रज़ा के लिए हर क़ुर्बानी, हर आज़माइश और हर जद्दोजहद पर आमादा कर देती है।
*सिद्क़-ए-ख़लील भी है इश्क़* से मुराद हज़रत इब्राहीमؑ का वह बेमिसाल ईमान और वफ़ादारी है जिसका इज़हार उस वक़्त हुआ जब उन्होंने अल्लाह तआला के हुक्म पर अपने बेटे हज़रत इस्माईलؑ को क़ुर्बान करने के लिए आमादगी ज़ाहिर की। यह कामिल इताअत, यक़ीन और सच्चाई इश्क़-ए-इलाही का आला तरीन नमूना है।
"*सब्र-ए-हुसैन भी है इश्क़* में इमाम हुसैनؓ की अज़ीम क़ुर्बानी और साबित-क़दमी की तरफ़ इशारा है। कर्बला में आपनेؓ ज़ुल्म व जब्र के सामने सर झुकाने के बजाय हक़ और सदाक़त की ख़ातिर अपनी जान, अपने अहल-ए-ख़ाना और अपने रुफ़क़ा की क़ुर्बानी पेश कर दी। यह इस्तिक़ामत, ईसार और हक़ पर डटे रहने का जज़्बा भी इश्क़ ही की एक शान है।
दइक़बालؒ फ़रमाते हैं कि "*म'अरका-ए-वजूद* यानी ज़िंदगी की कशमकश और हक़ व बातिल की जंग में बद्र और हुनैन जैसे म'आरके भी इश्क़ की ही बदौलत सर हुए। मुसलमानों की इब्तिदाई फ़ुतूहात महज़ मादी क़ुव्वत का नतीजा नहीं थीं बल्कि ईमान, इख़्लास और इश्क़-ए-इलाही की ताक़त ने उन्हें कामयाबी अता की।
गोया इक़बालؒ के नज़दीक इश्क़ कभी हज़रत इब्राहीमؑ के यक़ीन व इताअत की सूरत में जल्वागर होता है, कभी इमाम हुसैनؓ के सब्र व इस्तिक़ामत की शक्ल इख़्तियार करता है, और कभी मैदान-ए-जिहाद में बद्र व हुनैन की फ़त्ह का सबब बनता है। यही इश्क़ इंसान को बुलंदी, हुर्रियत, क़ुर्बानी और कामयाबी की मंज़िलों तक पहुँचाता है।
*जुनैना मोबाईल रिपेयरिंग शॉप*
📘 Article

Shower Cap for Women, Reusable Waterproof Elastic Eva Free-Size Bathroom Shower Caps - For Homes, Spas, Salons, Hair Treatment, Beauty Parlors (multicolored and print,PACK OF 6)

good morning!
Nagori Bajar